जमशेदपुर में ACIB ने किया शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (ACIB) की ओर से जमशेदपुर में अधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नव-नियुक्त अधिकारियों को ईमानदारी, निष्ठा, राष्ट्र सेवा और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करना रहा।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद नव-नियुक्त अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष करने, जनहित की रक्षा करने और संगठन के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार समाज के विकास में बड़ी बाधा है और इसके खिलाफ जागरूकता व संगठित प्रयास बेहद जरूरी हैं।

ACIB के जिला अध्यक्ष शशि मुखीने ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का लक्ष्य समाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ACIB एक सामाजिक पहल है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही है, और इसमें हर पदाधिकारी की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के लिए सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों और पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित सदस्यों ने भविष्य में भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमंत्रित अतिथि मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की अपील की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed