पूर्वी सिंहभूम में साहित्य का भव्य उत्सव,

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम में साहित्यिक उन्माद छा गया. प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 का जिले के गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत शुभारंभ किया. इस ऐतिहासिक आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से साहित्य प्रेमी, बुद्धिजीवी, छात्र, कलाकार और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए. कार्यक्रम स्थल पर साहित्यिक माहौल देखते ही बन रहा था.श्रोताओं ने उनके विचारों को गंभीरता से सुना और सराहा। साहित्य उत्सव में केवल साहित्यिक चर्चाएँ ही नहीं, बल्कि कला, संस्कृति और स्थानीय परंपराओं की भी सजीव झलक देखने को मिली। कार्यक्रम परिसर में साहित्य, हस्तशिल्प, चित्रकला एवं झारखंड के पारंपरिक खानपान से जुड़े कई स्टॉल लगाए गए, जो आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे। स्थानीय व्यंजनों की खुशबू और रंग-बिरंगी कलाकृतियों ने उत्सव के माहौल को और जीवंत बना दिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि यह साहित्य महोत्सव झारखंड की भाषाई और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास है। आने वाले दिनों में कविता पाठ, पुस्तक विमोचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं संवाद सत्र जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 जिले के साहित्यिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में याद किया जाएगा, जिसने साहित्य, संस्कृति और समाज को एक साझा मंच पर लाने का कार्य किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed