जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में तृतीय स्पोर्ट्स डे की धूम, खेल प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : 14 फरवरी 2026 को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर परिसर में तृतीय स्पोर्ट्स डे के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स एंड कल्चरल विभाग के चेयरपर्सन डॉ. सनातन दीप और उनकी टीम ने किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन, समय प्रबंधन और संघर्ष की भावना विकसित होती है।

कार्यक्रम में डीएसडब्ल्यू डॉ. किश्वर आरा, रजिस्ट्रार डॉ. सलोमी कुजूर और प्रॉक्टर डॉ. सुधीर साहू की उपस्थिति रही। विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

छात्रा प्रतियोगिता – लंबी कूद (बिष्टुपुर कैंपस)
प्रथम स्थान : प्रभा मुर्मू (एम.एससी. जूलॉजी)
द्वितीय स्थान : शीतल तिग्गा (बी.पी.एड. प्रथम सेमेस्टर)
तृतीय स्थान : प्रीति कुजूर (बी.पी.एड. तृतीय सेमेस्टर)

गैर-शिक्षण कर्मचारी प्रतियोगिता
रस्साकशी (पुरुष वर्ग) : तुषार की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की।
रस्साकशी (महिला वर्ग) : अर्चना की टीम ने 2-0 से विजय प्राप्त की।

गोली-चम्मच रेस (महिला वर्ग)
प्रथम स्थान : बसंती दास
द्वितीय स्थान : विजेता पात्रा
तृतीय स्थान : जमुना सामद

बॉमबार्डिंग प्रतियोगिता
प्रथम स्थान : बसंती दास
द्वितीय स्थान : निशा सिंह
तृतीय स्थान : शिवनाथ मानकी

खेलों के इस आयोजन ने विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना दिया।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed