जिन्हें करना चाहिए सम्मानित उन्हे सरकार कर रही प्रताड़ित -कन्हैया सिंह

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : आजसू पार्टी जिला समिति द्वारा जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगातार 10 दिनों से अपने 15 सूत्री मांगो को लेकर धरने पर बैठी सहिया दीदीयो जिसमे मुख्य रूप से नेतृत्व कर रही नीना श्रीवास्तव, मौसोना साहू,संजू मिश्रा, सेरेना मिंज, शोभन्ति कुमारी, नीलम कुमारी से मुलाकात कर उनकी जायज मांगों से अवगत हुए , मुलाकात कर आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया की खतियानधारी मुख्यमंत्री जी और रिकार्ड धारी स्वास्थ्य मंत्री जी आखिर कबतक इन सहिया दीदियों पर अत्याचार करते रहिएगा और क्यू कीजिएगा इस तरह राज्य की कई हजार महिला बहने अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष कर रही है और आपके सरकार द्वारा धमकी दी जा रही है आजसू इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कन्हैया सिंह ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा की कौन सा नियम के तहत इन्हे मात्र एक दिन की दिहाड़ी 67 रुपया तय किया गया है दोनो व्यक्ति बताए अगर थोड़ी भी मानवता है तो धरने पर बैठी इन महिला बहने को जल्द से जल्द उठाए अन्यथा आजसू चुप बैठने के बजाए सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी और इसके लिए आजसू पूर्वी सिंहभूम जिला समिति इन महिला बहने के साथ आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो से मिल विधानसभा के पटल पर बात रखने और आंदोलन में सहयोग करने की बात करेगी क्योंकि ये लड़ाई लंबी लड़ाई है और इस लड़ाई को आजसू बेहतर तरीके से लडना और जितना जानती है ,कन्हैया सिंह ने यह भी कहा की कौन सी नीति के तहत पुल का उद्घाटन किया और अपने ही पार्टी के नेताओं को धरने पर बैठा दिया ये दोहरी नीति राज्य के जनता के साथ क्यू खेल रहे है इसे भी किलियर करना होगा, स्थानीय विधायक इसे जुगसलाई की जनता को श्रेय दे रहे है खुशी है मगर इसकी अनुशंसा तत्कालीन पूर्व मंत्री सह क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रामचंद्र सहिस और वर्तमान सांसद विद्युत महतो के द्वारा जनता की मांग पर की गई थी उन्हें भी बधाई देना चाहिए था।
इन सारे विषयो पर आजसू पार्टी गंभीर है और जल्द ही आंदोलन करेगी और जनता के साथ जनहित पर उचित निर्णय लेकर जनांदोलन करेगी । कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुन्ना सिंह ब्रजेश, अप्पू तिवारी, अरूप मल्लिक, तनवीर आलम राजू, प्रवीन प्रसाद, अभय सिंह, समेत अन्य मौजूद रहे ।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed