भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए गुड न्यूज,


Delhi : दुनिया में चल रही उथल-पुथल और बाजार की अनिश्चितताओं के बाद भी भारतीय अर्थव्यवस्था अपनी चमक बिखेर रही है. रेटिंग एजेंसी केयरएज की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की जीडीपी 7% की शानदार दर से बढ़ सकती है. जहां दुनिया के कई बड़े देश आर्थिक सुस्ती और महंगाई से जूझ रहे हैं, वहीं भारत की यह ग्रोथ दुनिया के लिए एक मिसाल पेश कर रही है.केयरएज रेटिंग्स के चीफ रेटिंग ऑफिसर, सचिन गुप्ता ने बताया, भारत की घरेलू बुनियाद काफी मजबूत है. बैंकिंग सेक्टर पिछले एक दशक में अपने सबसे शानदार दौर में है.”1 फरवरी 2026 को पेश होने वाले बजट पर सभी की निगाहें टिकी हैं. केयरएज की अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा का सुझाव है कि सरकार को अब विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए इनोवेशन के साथ रिसर्च, युवाओं के लिए नौकरी, किसानों को आधुनिक तकनीक देने पर फोकस करना होगा.




