सोने-चांदी के दामों में लगातार गिरावट जारी, जमशेदपुर में भी सोने और चांदी के दामों में आया बदलाव.

Advertisements
Advertisements

देश में आज एक बार फिर सोने के दामों में गिरावट का दौर जारी रहा एमसीएक्स पर सोने की कीमत में आज 1.3 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और यह ₹600 गिरकर 46029 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। देश में पिछले 4 महीनों का निम्न स्तर है, वहीं चांदी की बात करें तो आज इसके दामों में भी 1.6 की गिरावट दर्ज की गई है ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आज मार्केट में चांदी का रेट ₹1000 की गिरावट के साथ ₹63983 प्रति किलोग्राम रहा ,पिछले सत्र में भी सोने में ₹1000 चांदी में ₹2000 की गिरावट दर्ज की गई थी। इंटरनेशनल मार्केट में भी आज सोने का दाम 4.4 प्रतिशत तक लुढ़क गया ।जहां स्पॉट गोल्ड 2.3 फ़ीसदी की गिरावट के साथ 1,722.06 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है। वहीं चांदी भी 2 .6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23.7 0$0 प्रति औंस पर पहुंच गई है। इससे पहले सत्र की शुरुआत में चांदी के दामों में 7.5 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। एक्सपर्ट के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में भी वैश्विक बाजार में गोल्ड के दाम 1,788 डॉलर प्रति औंस से नीचे रहने की ही उम्मीद है ,वहीं झारखंड की राजधानी रांची में  10 ग्राम सोने का भाव 43750 रुपए रहा तथा चांदी का भाव ₹40540 प्रति किलो रहा।

वहीं जमशेदपुर की बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 48,730.0 रुपये रहा। कल की तुलना में सोना आज 300.0 रुपये गिरा। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का रेट 68,590.0 रुपये रहा।जमशेदपुर में कल सोने का भाव 49,030.0 रुपये और चांदी का भाव 69,200.0 रुपये था।

See also  जमशेदपुर में रंगों का जश्न: अर्जुन मुंडा और मीरा मुंडा ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

सोने की खरीदारी से पहले हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। अच्छा होगा कि हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है। 24 कैरेट सोने से नहीं बनती ज्वैलरी। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है लेकिन इसके गहने नहीं बनते क्योंकि यह बहुत मुलायम होता है।ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

Advertisements

You may have missed