जमशेदपुर कोर्ट परिसर में पूजी गयी मां सरस्वती,


Jamshedpur: माघ मास की पावन वसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार 23 जनवरी को जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में विद्या और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की भव्य पूजा-अर्चना (Jamshedpur Advocate News) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। पूजा के साथ भजन संध्या का भी आयोजन हुआ, जिसमें अधिवक्ताओं और न्यायिक पदाधिकारियों ने श्रद्धा भाव से भाग लिया।

वैदिक मंत्रोच्चार और आरती के साथ माँ शारदे की पूजा संपन्न (Jamshedpur Advocate News) हुई। पूजा-अर्चना के पश्चात उपस्थित सभी लोगों के बीच महाभोग एवं प्रसाद का वितरण किया गया।अधिवक्ताओं और न्यायिक पदाधिकारी ने मिलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जन्म दिन के शुभ अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पीट कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया मुख्य रूप से आज के इस कार्यक्रम में जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय अरविंद पांडे जी कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अजीत कुमार सिंह जी कुटुंब न्यायालय के एडिशनल जज धीरज कुमार जी मुख्य न्यायाधीश अधिकारी विशाल गौरव जी उनके साथ सभी न्यायिक पदाधिकारी गण स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन माननीय राजेश कुमार शुक्ला जी जमशेदपुर जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं महासचिव पद पर सुशोभित रहे अधिवक्ता माननीय लाला अजीत कुमार अम्बष्ट जी वर्तमान में जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास जी उपाध्यक्ष बलाई पांडा जी महासचिव कुमार राजेश रंजन जी सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य और उनके अधिवक्ता मिथिलेश सिंह परमजीत कुमार श्रीवास्तव अक्षय कुमार झा राजीव रंजन हेमंत कुमार रमेश प्रसाद केशव सिंह संजीव कुमार झा संजीत कुमार गुप्ता के साथ-साथ हजारों संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे सभी अधिवक्ताओं ने मां शारदे की पूजा अर्चना की नेताजी सुभाष के चरणों में पुष्प अर्पित किया और महाप्रसाद का आनंद लिया.



