गाजियाबाद की हवा हुई जहरीली, प्री-नर्सरी से 5वीं तक क्लासेज अब पूरी तरह होंगी ऑनलाइन


गाजियाबाद: गाजियाबाद में वायु प्रदूषण ने बेकाबू रूप ले लिया है. शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी के बीच जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूलों और कोचिंग सेंटरों के संचालन को लेकर सख्त आदेश जारी कर दिया है. अब प्री-नर्सरी से कक्षा 5 तक की पढ़ाई ऑनलाइन होगी, जबकि कक्षा 6 से 9वीं और 11वीं की कक्षाएं हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन + फिजिकल) में संचालित होंगी.गाजियाबाद में रविवार को 315 एक्यूआई था, जो घटकर 309 पर आ गया। इसके अलावा लोनी में सबसे अधिक हवा जहरीली दर्ज की गई हालांकि रविवार के मुकाबले यहां का भी एक्यूआई कम हुआ है। चारों स्टेशन की बात की जाए तो संजयनगर में भी तीन सौ से अधिक एक्यूआई दर्ज किया गया।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि लोनी में लगातार कार्रवाई कर प्रदूषण की रोकथाम की जा रही है। धूल और कूड़े में उठने वाले धुएं से प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। टीमों को यहां लगाया गया है। इसके अलावा प्रदूषण फैला रही फैक्ट्रियों को भी चिन्हित कर कार्रवाई कराई जा रही है।




