गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड में पुलिस के हाथ लगा बहनों का फोन

0
Advertisements
Advertisements

गाजियाबाद: गाजियाबाद में नौ मंजिला अपार्टमेंट से कूदकर आत्महत्या करने वाली तीन नाबालिग बहनों के मामले में पुलिस के सामने लगातार नए रहस्य सामने आ रहे हैं। जांच कर रही पुलिस टीम के हाथ अब उन बहनों का मोबाइल फोन लगा है। पुलिस के मुताबिक, बहनें कम से कम 20 घंटे रोजाना मोबाइल पर कोरियन गेम्स खेला करती थीं। इस फोन को पुलिस टीम ने एक मोबाइल शॉप से बरामद किया है। घटना के 10 दिन पहले बच्चियों के पिता चेतन ने फोन को बेच दिया था। पुलिस ने बताया कि बरामद फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।इसके अलावा बच्चियों ने कोरियन एक्टर और के-पोप आल ग्रुप एंड कोरियन मुवीज प्लस कोरियन बीएल ड्रामा, चाइना एक्टर, चाइना सांग्स, चाइना मूवीज प्लस चाइना बीएल, थाइलैंड एक्टर एंड थाइ सांग्स और थाइ मुवीज प्लस थाइ बीएल ड्रामा, जापान एक्टर एंड जापान सांग्स, जापान मूवीज प्लस जापान बीएल ड्रामा की बात भी लिखी थी।इसके साथ ही अमेरिका एंड लंडन एक्टर प्लस मूवीज वेडनेसडे एडम्स, इंग्लिश आल सांग्स हालीवुड आल सांग्स, टैक्नो गेमर्स गेम प्ले, डोरामोन कार्टून, शिनचेन कार्टून, पीजे मास्क कार्टून, मशा एंड द बीयर कार्टून, शिमोर एंड शाइन कार्टून, पापा पीग कार्टून, प्रिसिंस एलसा एंड अहाबेला एंड सिनड्रेला अरायल एंड अरोरा जासमीन एंड रूपानजल मूलानन्द आल आफ प्रिंस एंड प्रिसिंस का जिक्र भी किया था।
इनसे संबंधित सामग्री के बारे में भी जानकारी हुई है। पुलिस पिता चेतन द्वारा तीन माह पूर्व बेचे गए पहले फोन को भी रिकवर करने का प्रयास कर रही है। उस फोन के मिलने से जांच में तेजी आएगी।चेतन व टीना ने एक सप्ताह पूर्व ही अपनी फ्लाेर पर ही रहने वाली टीचर के यहां तीनों बच्चियों का ट्यूशन लगवाया था। ट्यूशन जाने पर तीनों ने अपने कोरियन नाम मारिया, एलिजा व सिंडी बताए।
टीचर के पूछे जाने पर बच्चियों ने बताया कि वह कोरिया से हैं और उनके मम्मी-पापा ने उन्हें कोरिया व चाइना से गोद लिया है। इसके बाद टीचर तीनों को लेकर उनके फ्लैट पर पहुंची और स्वजन को इसके बारे में बताया।झूठ बोलने का कारण पूछने पर बच्चियों ने कोरिया न ले जाने की बात कही। ट्यूशन टीचर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनकी मुलाकात एक सप्ताह पूर्व चेतन से सोसायटी की लिफ्ट में हुई थी।चेतन ने बेटियों के लंबे समय से स्कूल छूटने के बारे में बताया और कुछ स्कूलों के नाम पूछे। बाद में नंबर लेकर टीना उनके घर पहुंची और तीनों बच्चियों का 24 सौ रुपये में ट्यूशन लगवाया।
बच्ची तीन दिन ही ट्यूशन गई और स्वजन व बच्चियों का असामान्य व्यवहार देखते हुए टीचर ने पढ़ाने से मना कर दिया और 24 सौ रुपये वापस कर दिए थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed