एसआईआर के लिए गम्हरिया के बीएलओ को मिला प्रशिक्षण, दी गई बारीकियों की जानकारी

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: आज दिनांक 04-12-25 को सुबह 10 बजे से 01 बजे तक एवं 2 बजे से 5 बजे तक प्रखंड सभागार गम्हरिया में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी –सह- अंचल अधिकारी गम्हरिया के द्वारा नगर निगम आदित्यपुर के सभी 136 मतदान केंद्र के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक को S.I.R. (Special Intensive Revision) कार्यक्रम से सम्बंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया. उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी बीएलओ को अपने मतदान केंद्र क्षेत्र के अंतर्गत सभी मतदाताओं का बीएलओ एप्प में मैपिंग करने सम्बन्धी जानकारी दी गई. साथ ही ऑनलाइन मतदाताओं का नाम खोजने हेतु सभी विकल्पों के बारे में बताया गया. बीएलओ को बताया गया की ऑनलाइन eci.gov.in अथवा ceojharkhand.gov.in  वेबसाइट के द्वारा आप पता लगा सकते हैं की मतदाता का विवरण 2003 में किस राज्य के किस विधानसभा में कितना नंबर बूथ में कितने नंबर सीरियल में था. जिससे उसका मैपिंग करना आसान हो जाएगा. जिनका नाम 2003 के मतदाता सूची में नहीं मिलेगा उन्हें अपनी नागरिकता साबित करनी होगी. उक्त प्रशिक्षण की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी –सह- अंचल अधिकारी गम्हरिया प्रवीण कुमार द्वारा की गई. साथ ही मास्टर ट्रेनर सच्चिदानंद चौधरी, निर्वाचन विभाग से रंजीत कुमार सिंह, हेल्प डेस्क मेनेजर अमन कुमार एवं सभी नगर निगम आदित्यपुर के सभी बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  परसुडीह के बारीगोड़ा में देर रात फायरिंग, देशी पिस्तौल बरामद, आरोपी फरार

Thanks for your Feedback!

You may have missed