गायत्री परिवार का वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज संपन्न

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- अखिल विश्व गायत्री परिवार का नवयुगदल युवा प्रकोष्ठ एवं प्रज्ञा महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में आज वार्षिक मिलन समारोह सह वन भोज का कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लाह का साथ संपन्न हुआ सर्वप्रथम प्रातः 9:00 बजे संस्था के सभी सदस्य गालूडीह स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शनों के पश्चात घाटशिला के प्राकृतिक छटा के बीच स्थित पूर्व चयनित एक निजी गेस्ट हाउस में एकत्रित होकर हवन यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति व विश्व कल्याण के लिए पूज्य गुरु चरणों के साथ-साथ वेद माता गायत्री के चरणों में प्रार्थना की तत्पश्चात अनेक क्रीडाओं का संपादन करते हुए वन भोज के कार्यक्रम को अग्रसारित किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देव संस्कृति विश्व विद्यालय शांतिकुंज से पधारी देवकन्याओं ने भारतीय संस्कृति में परिवार की भूमिका के विषय में अपने विचार प्रस्तुत किए एवं प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ झारखंड की ओर से उपस्थित श्री शंभू नाथ दुबे जी ने आज के समय में एक सुसंस्कृत एवं सुघड़ परिवार की व्याख्या की ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ झारखंड के समन्वयक संतोष कुमार राय उपस्थित थे कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रज्ञा महिला मंडल एवं नवयुग दल के कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  तमिलनाडु: बेटे ने पहली फ्लाइट में बैठी मां के इस पल को रिकॉर्ड किया, वीडियो देखकर हर किसी की आंखें भर आईं

Thanks for your Feedback!

You may have missed