अंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम से हुई चोरी का गम्हरिया पुलिस ने खुलासा, सामान समेत छह चोर गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

गम्हारिया  : गम्हारिया थाना क्षेत्र में स्थित अंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम से हुई चोरी का गम्हरिया पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी किए गए सामान और घटना में प्रयुक्त वाहन को बरामद कर लिया है.पुलिस के अनुसार वादी गौरव राज सिंह के आवेदन के आधार पर 12 मार्च 2026 को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. आरोप था कि 11-12 मार्च की मध्यरात्रि में कंपनी के स्टोर रूम का ताला तोड़कर तांबे का दो बाल्टीनुमा ट्यूयर और पीतल का चार ब्रास बुश चोरी कर लिया गया. मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी रामचन्द्र रजक के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. जांच के दौरान पुलिस ने छह आरोपियों बजरंग कुमार महतो, लखन महतो, विशाल लोहार, आकाश गोराई, गौतम कुमार और आसिफ अली को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया. उनकी निशानदेही पर चोरी हुआ सामान बरामद किया गया, जिसमें करीब 48 किलोग्राम वजन के दो कॉपर ट्यूयर और लगभग 66 किलोग्राम के चार ब्रास बुश शामिल हैं. साथ ही चोरी में इस्तेमाल किया गया छोटा हाथी वाहन (JH05AL-1211) भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात

Thanks for your Feedback!

You may have missed