गम्हरिया में “झार आयुर्वेद” के नाम पर ठगी का खेल! बिना रजिस्ट्रेशन, बिना एक्सपायरी और बिना MRP की दवाओं से लोगों की सेहत दांव पर

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर / गम्हरिया:– गम्हरिया क्षेत्र में “झार आयुर्वेद” नाम से चल रहा तथाकथित आयुर्वेद क्लिनिक इन दिनों संदेह के घेरे में है। आयुर्वेद की आड़ में इलाज और दवा बेचने का जो खेल यहां चल रहा है, वह न सिर्फ नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाता है बल्कि लोगों की सेहत को भी गंभीर खतरे में डाल रहा है।

आयुर्वेदिक उपचार का दावा करने वाले इस केंद्र में दी जाने वाली दवाओं की असलियत पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। दवाओं पर न MRP , न इंग्रेडिएंट्स, न मैन्युफैक्चरिंग डिटेल्स और न ही एक्सपायरी डेट … कंज्यूमर प्रोटेक्शन के बुनियादी मानकों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। बाजार में बिकने वाले किसी भी उत्पाद पर यह जानकारी देना अनिवार्य है, लेकिन “झार आयुर्वेद” की किसी भी दवा पर यह जानकारी मौजूद नहीं है।

क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर खुद को MD डिग्रीधारी बताते हैं, लेकिन मरीजों का कहना है कि बातचीत और व्यवहार से “झोलाछाप डॉक्टर” जैसा आभास होता है। वहीं, उनकी MD डिग्री कहां से प्राप्त की गई, इसकी भी कोई सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हमारी जांच में इस क्लिनिक का कोई वैध रजिस्ट्रेशन भी नहीं मिला। बिना रजिस्ट्रेशन और बिना लाइसेंस के चल रहा यह केंद्र लगातार भ्रामक विज्ञापनों के जरिए लोगों को आकर्षित कर रहा है और इलाज के नाम पर मनमानी रकम वसूल रहा है।

अगर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने समय रहते इस मामले पर कार्रवाई नहीं की, तो आयुर्वेद के नाम पर चल रही यह मनमानी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। फिलहाल “झार आयुर्वेद” की कार्यशैली और नियमों की अनदेखी ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed