आदित्यपुर में आपस में ही भिड़े फुल विक्रेता, एमजीएम में भर्ती

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर (अभय कुमार मिश्रा): सरायकेला जिला के आर आई टी थाना अंतर्गत आदित्यपुर 2 रोड नंबर 4 में दो फूल विक्रेता आपस में भिड़े. सुबह-सुबह दुकान लगाने को लेकर हुई भिड़ंत में एक फूल वाला जो कि आदित्यपुर 1 चूना भट्ठा निवासी कैलाश कुमार को चाकू लगा है, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है वही दूसरे विक्रेता जो कि आर आईटी थाना अंतर्गत बाबा कुटी का रहने वाला नितेश कुमार को सर पर चोट आई है फिलहाल आरआईटी पुलिस को जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुँच कर जानकारी लेते हुए चाकू लगे हुए कैलाश को एमजीएम में भर्ती कराया है जहां वह इलाजरत है. यह घटना सुबह करीब 8:40 की है. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पर्व त्योहार के मौके पर फूलों की मांग को देखते हुए यहां फुटपाथों पर फूल बेचने वाले आते हैं.आज सुबह दुकान लगाने को लेकर हुई कहासुनी में कैलाश नामक फूल विक्रेता को बाबाकुटी के रहनेवाले युवक ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया है.बता दे कि आर आईटी पुलिस चाकू चलाने वाले नीतेश की खोजबीन शुरू कर दी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  फरार आरोपी पर बड़ी कार्रवाई: बहरागोड़ा पुलिस ने मेरठ पहुंचकर घर पर चिपकाया इश्तेहार

Thanks for your Feedback!

You may have missed