भारतीय महिला टीम की जीत पर, करीना से लेकर सुनील शेट्टी तक सब ने बनाया जश्न

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई : महिला वनडे वर्ल्डकप के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा कर फाइनल में जगह बना ली है। अब हर कोई भारतीय टीम को इस शानदार जीत पर बधाई दे रहा है और फाइनल में जीत की प्रार्थना कर रहा है। सिनेमा और मनोरंजन जगत के भी तमाम सितारों ने भारतीय महिला टीम की इस जीत पर खुशी जताते हुए बधाई दी है। करीना कपूर से लेकर सुनील शेट्टी तक कई सेलेब्स ने खास अंदाज में पोस्ट करके टीम का हौसला बढ़ाया है।अभिनेता सुनील शेट्टी ने भारत की जीत पर खुशी जताते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। अभिनेता ने टीम इंडिया की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 339 रनों का लक्ष्य काफी बड़ा था। लेकिन हमारा विश्वास उससे भी बड़ा था। जेमिमा रोड्रिग्ज का शानदार शतक और टीम का निडर चेज। फाइनल में टीम इंडिया।अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी भारतीय महिला टीम का उत्साहवर्धन किया और जीत पर खुशी जताई। करीना मैच देखने भी पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘जैसा कि मैं कहती हूं लड़कियां सब कर सकती हैं। शानदार टीम इंडिया।’ इसके अलावा करीना ने जेमिमा की तारीफ करते हुए भी एक स्टोरी साझा की है।कॉमेडियन-एक्टर राजपाल यादव ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताते हुए लिखा, ‘हमारी शेरनियां छा गईं। हम फाइनल में पहुंच गए।’अनुपमा’ फेम टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई। रूपाली ने टीम इंडिया को विश्वकप के सेमीफाइनल में जीत हासिल करने पर खुशी जताई है।आयुष्मान खुराना ने टीम इंडिया की जीत पर जिम से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है। साथ ही उन्होंने जेमिमा की उनकी शानदार पारी के लिए तारीफ की है।अभिनेता वरुण धवन ने भी इंडिया के फाइनल में पहुंचने पर खुशी जताते हुए स्टोरी साझा की है। उन्होंने एक फोटो जेमिमा की शेयर की है और एक में हरमनप्रीत कौर नजर आ रही हैं और फाइनल लिखा हुआ है।विक्रांत मैसी ने जेमिमा की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें उनकी शानदार पारी के लिए शुक्रिया बोला है। साथ ही टीम को फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी है।अभिनेत्री सैयामी खेर ने टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताते हुए लिखा, ‘हम सब रो रहे हैं। यह जीत बहुत ही खास है। शाबाश लड़कियों।’ इसके अलावा सैयामी ने एक पोस्ट जेमिमा के लिए भी शेयर की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed