डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में धूमधाम से मनाया गया फ्रेशर्स डे “रिवायत 2026”

0
Advertisements
Advertisements

Jamshedpur: डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आज नए शैक्षणिक सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए रंगारंग फ्रेशर्स डे “रिवायत 2026” का भव्य आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम का उद्देश्य नव-नामांकित विद्यार्थियों को कॉलेज के माहोल से परिचित कराना और वरिष्ठ छात्रों के साथ उनके संबन्धों को मजबूत कराना था | कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों , प्राचार्या एवं शिक्षिकाओं द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई | प्राचार्या डॉ.जूही समर्पिता ने नव -आगंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें भावी शिक्षकों के रूप में अपने दायित्वों और शिक्षा के क्षेत्र में मानवीय मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया |

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

“रिवायत 2026” के तहत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जूनियर एवं सीनियर छात्रों ने नृत्य एवं संगीत की शानदार प्रस्तुतियाँ दी | नए छात्रों ने रैंप वाक और प्रतिभा प्रदर्शन के जरिये अपनी कला का प्रदर्शन किया | मिस्टर फ्रेशर नितीश रजवार और मिस फ्रेशर मुस्कान छाबरा, सर्वश्रेठ परिधान गुरिया कुमारी , रनर अप सिमरन छत्रिया , सर्वश्रेठ उत्तर आकांशा दास , रनर अप आयोना सेन और सर्वश्रेठ प्रतिभा तनिष्का यादव , रनर अप जसनीत कौर घोषित हुए |

कार्यक्रम का समापन सभी के लिए जलपान के साथ हुआ |इस अवसर पर कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन , सह-सचिव सुधा दिलीप , प्राचार्या डॉ जूही समर्पिता, शिक्षकगण एवं सभी कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही | कार्यक्रम का संचालन छात्र रवि शंकर पाण्डेय एवं छात्रा सृष्टी कुमारी और धन्यवाद ज्ञापन रीमा रॉय ने किया |

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed