पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उड़ाया अपनी ही टीम का मजाक,

0
Advertisements
Advertisements

पाकिस्तान :पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में पहुंच गई, लेकिन लीग स्टेज में उनकी टीम कमजोर नजर आई. टीम इंडिया से बुरी तरह हारने से पहले पाकिस्तान नीदरलैंड के खिलाफ भी हारते-हारते बची थी. वर्तमान की पाकिस्तान क्रिकेट टीम का खूब मजाक बनता है, लेकिन अब तो पाकिस्तान के ही पूर्व क्रिकेटर्स मजाक बना रहे हैं. ताजा बयान मोहम्मद आमिर का आया है, उन्होंने कहा कि अब भारत हमको सीरियस भी नहीं लेता.2007 से अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 8 बार हराया है, जबकि सिर्फ 1 बार पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है. टी20 में भारत और पाकिस्तान की 17 बार भिड़ंत हुई है, इनमें 14 मैच भारत ने जीते हैं और सिर्फ 3 हारे हैं. सितंबर, 2024 के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 6 टी20 मैच जीते हैं.पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ने भारत और पाकिस्तान के बीच बड़े अंतर को बताया. उन्होंने कहा कि अब तो भारत हमारे बल्लेबाजों को आउट करके या हमसे जीत का जश्न भी नहीं मनाते, क्योंकि ये उनके लिए रोज के काम जैसा हो गया है. उन्होंने जियो न्यूज पर कहा, “90 के दशक और आज की टीम में फर्क है. तब भारत हमसे डरता था कि हम मैच हार न जाएं. लेकिन अब तो भारत हमको सीरियस ही नहीं लेता. वे पाकिस्तान के खिलाफ विकेट लेकर या जीतने के बाद भी जश्न नहीं मनाते. बस यही फर्क है.”

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed