कश्मीरी गेट पर पदा होगा लद्दाखी टच वाला फुट ओवर ब्रिज, सीएम रेखा गुप्ता ने रखी आधारशिला


नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कश्मीरी गेट, आउटर रिंग रोड के पास लद्दाख बुद्ध विहार इलाके में फुट ओवर ब्रिज की आधारशिला रखी। इस ब्रिज का मकसद पैदल यात्रियों की सुरक्षा और रोज‑मर्रा की आवागमन को बेहतर बनाना है।इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 3 करोड़ रुपये है और इसे लद्दाखी वास्तुकला के अंदाज़ में डिजाइन किया जाएगा। इससे न सिर्फ सड़क पार करना आसान होगा, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाएगा।सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह कदम स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा। इससे लद्दाख बुद्ध विहार और मोनेस्ट्री मार्केट आने‑जाने वाले लोगों को सुरक्षित रूप से सड़क पार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि पुल में लिफ्ट की सुविधा होगी, जिससे बुजुर्ग, विकलांग और गर्भवती महिलाएं आसानी से इसका उपयोग कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में कई राज्यों और संस्कृतियों के लोग साथ‑साथ रहते हैं और सरकार सबका सम्मान करती है। उन्होंने लद्दाख से आए परिवारों का दिल्ली के समाज में योगदान सराहा और कहा कि यह परियोजना उनके जीवन को और सुगम बनाएगी।इस अवसर पर चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।



