पहले रोहित शेट्टी, फिर रणवीर और अब सलमान खान के करीबी को मिली धमकी


Mumbai : बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक कई सेलेब्स को धमकियां मिलने की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं. वहीं अब हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान के एक रिश्तेदार को धमकी मिलने की खबर ने हर किसी को सन्न कर दिया है. इससे पहले रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को धमकियां मिल चुकी हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस नॉट मिलने के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बेहद करीबी को धमकी भरी ईमेल आई है.धमकी देने वाले ने ईमेल में पैसे की मांग की है.
वहीं धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का भी दावा किया है.हालांकि, अभी तक न तो सलमान खान और न ही उनके परिवार के किसी सदस्य ने पुलिस में कोई फॉर्मल शिकायत दर्ज कराई है.इस बीच, मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है.अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि भेजने वाला सच में बिश्नोई गैंग से जुड़ा है या यह ऐसी धमकियों से फैले डर का फायदा उठाने की एक धोखाधड़ी है.सबसे पहले रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई थी. उसके बाद रणवीर और दीपिका पादुकोण को 10 फरवरी को व्वहाट्सएप पर धमकी भरा वॉइस नोट मिला था जिसके बाद उनके मुंबई वाले घर के बाहर सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है. बता दें कि स्टार कपल को मिली धमकी भरे मैसेज में कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है




