रोहित शेट्टी और सलमान खान के घर पर एक ही पैटर्न में की गई फायरिंग,


मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की है। इस घटना के बाद रोहित शेट्टी के जुहू स्थित शेट्टी टॉवर के इर्द-गिर्द भारी पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मुस्तैदी के साथ मामले की जांच कर रही है और हर उस एंगल को खंगाल रही है, जिससे आरोपियों का पता लगाया जा सके। इस हमले के पीछे किसका हाथ है, रोहित शेट्टी मुंबई के जुहू इलाके में रहते है।देश में सेलिब्रेटीज पर फायरिंग का यह कोई पहला मामला नहीं है. ऐसे कई सेलिब्रिटिज हैं, जिन्हें खुद या उनके घर या प्रतिष्ठान को निशाना बनाया गया है. ऐसे ही मामलों में सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी की मौत हो चुकी है. वहीं सलमान के घर और कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे को निशाना बनाया गया है.पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. कई हमलावरों ने मूसेवाला पर गोलियां चलाई थी. इस घटना ने देशभर में सनसनी फैला दी थी. अप्रैल 2024 में अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी. 5 आरोपियों पर मकोका अदालत ने आरोप तय किए हैं. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले घर के आसपास रैकी की थी.अक्टूबर 2024 में वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में दिलदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बाबा सिद्दीकी को सलमान खान का भी काफी करीबी माना जाता था. पुलिस ने अपनी चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को मुख्य साजिशकर्ता बताया है.इसके साथ ही विदेशों में भी भारतीय सेलिब्रिटीज को निशाना बनाया गया है. कॉमेडियन‑एक्टर कपिल शर्मा के कनाडा के सरे में स्थित कैप्स कैफे पर भी फायरिंग की तीन घटनाएं हो चुकी है. स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

इन सभी घटनाओं के बीच रोहित शेट्टी के आवास के बाहर गोलीबारी की सूचना ने एक बार फिर सेलिब्रिटीज की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस रोहित शेट्टी मामले की जांच कर रही है.



