यमुना एक्सप्रेस-वे मे 7 बसों और 2 कारों में टक्कर के बाद लगी आग, 4 लोगों की मौत; 25 अस्पताल में भर्ती

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा जिले के अंतर्गत मंगलावर को भीषण हादसा हो गाया। घने कोहरे में सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। इसके बाद मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाते ही इलाके की पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। अभी तक जानकारी के अनुसार छह लोगों के मरने की सूचना है। 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। काफी संख्या में यात्री परेशान हैं। मौके पर पहुंजी फायरबिग्रेड ने आग पर काबू पाया। डीएम, एसएसपी समेत सीओ और एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।हादसे में 4 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मथुरा के जिला अधिकारी सीपी सिंह ने चार लोगों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हादसे में 25 लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। आग लगने से बसें पूरी तरह जल गई। डीएम ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने हमें और एसएसपी को घायलों को हर संभव मदद करने का आदेश दिया है। वहीं, एक चश्मदीद ने बताया कि 20 एंबुलेंस से करीब150 लोगों को अस्पताल भेजा गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ये हादसा मंगलवार सुबह 4:00 बजे थाना बलदेव थाना क्षेत्र में माल स्टोन 127 पर हुआ है। डीएम और एसपी सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ के लोग आग बुझाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लगे हुए हैं।स्थानीय लोगों ने बसों में आग लगने से कई यात्रियों के झुलसकर मरने की आशंका जताई है। एक्सीडेंट के जो वीडियो सामने आए हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि जानमाल को भारी नुकसान हुआ है। इस हादसे में कई लोगों की जान जा सकती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर चार लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। एक चश्मदीद ने बताया कि आपस में टकराने के बाद कई बसों में आग लग गई। जब हादसा हुआ तो मैं बस में सो रहा था। बस पूरी तरह यात्रियों से भरी हुई थी। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। फिलहाल प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य जारी है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed