ईद के कपड़ों को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा, गुस्से में मां ने कर दी बेटी की हत्या
Advertisements

Advertisements

हैदराबाद : ईद के कपड़े खरीदने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। पुलिस के मुताबिक झगड़े के बाद गुस्से में आई एक महिला ने अपनी ही छोटी बेटी की हत्या कर दी। घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
Advertisements

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि परिवार में ईद के कपड़े खरीदने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Advertisements


