सरायकेला और आदित्यपुर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर उत्साह चरम पर

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : सरायकेला और आदित्यपुर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर उत्साह चरम पर है. पूरे शहर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है. मंदिर समितियों और स्थानीय प्रशासन की ओर से पर्व को भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इस वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे..शिव बारात में आकर्षक झांकियां, भस्म आरती, ढोल-नगाड़ों की गूंज और भगवान शिव-पार्वती की सजीव झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी. शहर के प्रमुख शिवालयों को फूलों, लाइटों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया जा रहा है. मंदिर परिसरों में साफ-सफाई के साथ सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 फरवरी से जलाभिषेक की व्यवस्था शुरू की जाएगी. सुबह से ही भक्त गंगाजल और दूध से भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे. महाशिवरात्रि की रात विशेष रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा. इसके अलावा पारंपरिक और सांस्कृतिक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. आयोजन समिति का कहना है कि महाशिवरात्रि को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बनेगा और यह पर्व आपसी सौहार्द और आस्था का प्रतीक बनेगा. आदित्यपुर के जय प्रकाश उद्यान स्थित नर्मदेश्वर शिवालय में भी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed