बास्को नगर में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 45 लीटर महुआ शराब एवं 10.38 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela :- आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्को नगर में चल रहा था अवैध शराब का धंधा. आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली जिसके विरुद्ध बीती रात उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई की है. जहां से 45 लीटर महुआ शराब एवं 10.38 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ है. टीम ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार भी किया है. बता दें कि यह कारवाई जिले के उपायुक्त के निर्देशानुसार तथा अधीक्षक, उत्पाद सौरभ तिवारी के पर्यवेक्षण में की गई है. प्राप्त गुप्त सूचना के आलोक में दिनांक 09 अक्टूबर, 2025 को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्को नगर में छापेमारी की गई है. छापेमारी के क्रम में राशन दुकान एवं झोपड़ी से कुल 45.00 लीटर अवैध महुआ शराब तथा 10.38 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है. जिसे विधि सम्मत रूप से जब्त किया गया है. इस दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं —
1.रामचंद्र लोहार
2.जगदीश लोहार

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. अवैध मद्य निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध जिले में उत्पाद विभाग द्वारा निरंतर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है.

Advertisements
See also  छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर बरसाने लगा युवक, इलाके में मची भगदड़

Thanks for your Feedback!

You may have missed