लोनी (गाज़ियाबाद) में एक्स-मुस्लिम सलीम पर खूनी हमला, हालत गंभीर

0
Advertisements
Advertisements

गाज़ियाबाद : लोनी इलाके में एक एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक पर गंभीर हमला हुआ है। सुबह के समय अज्ञात हाथों ने उन पर चाकुओं से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सूचना के अनुसार यह घटना आज सुबह करीब 6 बजे उस समय हुई जब सलीम अपने घर के पास मौजूद थे। हमलावरों ने उन पर कई बार चाकू से वार किया, जिसमें उनका गला, पेट और सीना गंभीर रूप से घायल हुआ है।

घायल अवस्था में सलीम को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर बताया है।

पोलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है।

सलीम वास्तिक अक्सर धार्मिक विषयों पर अपनी खुली राय रखते आए हैं और उन्होंने कई मौकों पर इस्लाम की आलोचना और विचारों पर बहस की है। उनके समर्थकों का कहना है कि यह हमला इसी वजह से हुआ है, लेकिन पुलिस पहले चरण की जांच पूरी करने के बाद ही सभी पहलुओं को सार्वजनिक करेगी।

स्थानीय लोगों और साथियों ने कहा है कि इस हमले का मकसद सलीम की आवाज़ को दबाना हो सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफ़वाहों पर विश्वास न करें और जांच में सहयोग करें.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed