जापान में 30 मिनट के ओवरटाइम का भी मिलता है पूरा पैसा,


Japan : जापान की काम करने की संस्कृति दुनिया भर में मशहूर है. अब जापान में काम कर रही एक भारतीय शिक्षिका ने वहां के नियमों और काम के माहौल को लेकर ऐसा अनुभव शेयर किया है, जिसे जानकर लोग हैरान भी हैं और प्रभावित भी. उन्होंने बताया कि जापान में अतिरिक्त काम का पूरा पैसा मिलता है, चाहे वह सिर्फ 30 मिनट ही क्यों न हो. जापान अपनी अनुशासित और नियमों पर आधारित कार्य संस्कृति के लिए जाना जाता है. अब जापान में काम कर रही एक भारतीय शिक्षिका ने वहां के कामकाज से जुड़ी एक अहम बात सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो लोगों का ध्यान खींच रही है.जापान में रहने वाली भारतीय मूल की टीचर प्रगति ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है. प्रगति का पेज lucknowiinjapan के नाम से मौजूद है. उन्होंने अपने विचार साझा किए हैं, जिसमें वे जापान के स्कूलों की कार्यप्रणाली के बारे में बता रही है. उन्होंने बताया कि जापान में शिक्षकों के समय का सम्मान कैसे किया जाता है, उसे कैसे विनियमित किया जाता है और उन्हें उचित मुआवजा कैसे दिया जाता है.प्रगति ने अपने वीडियो में स्पष्ट बताया कि यहां थोड़े से भी ओवरटाइम को आधिकारिक तौर पर रिकॉर्ड किया जाता है. उन्हें उसका भुगतान भी मिलता है. टीचर ने बताया ‘अगर वे वहां अपने निर्धारित वर्किंग आवर्स से 30 मिनट ज्यादा भी काम करते हैं तो उन्हें उसका पेमेंट मिलेगा’. भारतीय टीचर ने बताया कि एक्सट्रा काम करने का पैसे मिले, इस बात का ध्यान रखा जाता है. इस नियम का सख्ती के साथ बिना किसी अपवाद के पालन किया जाता है. जापान में ओवरटाइम को न ही हल्के में लिया जाता है और न ही इसे नजरअंदाज किया जाता है.




