श्रीकाकुलम के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक

0
Advertisements
Advertisements

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश पुलिस ने श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा में स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में धार्मिक समारोह के दौरान नौ लोगों की मौत होने के एक दिन बाद रविवार को मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी।शनिवार को इस मंदिर में हुई दुर्घटना में आठ महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए थे। कई श्रद्धालुओं को हड्डियां टूटने और सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। एकादशी के मौके पर भारी भीड़ के दबाव के चलते भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। हादसे पर पीएम मोदी समेत प्रमुख हस्तियों ने दुख व्यक्त किया था।एसपी के. वी. महेश्वर रेड्डी ने बताया कि मंदिर आयोजकों ने कार्यक्रम से पहले न तो अनिवार्य अनुमति ली थी और न ही पुलिस सुरक्षा के लिए आवेदन किया था। उन्होंने कहा, “मंदिरों या धार्मिक संस्थानों में भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस को पहले से सूचित करना अनिवार्य है, चाहे श्रद्धालुओं की संख्या कितनी भी हो।” रेड्डी के अनुसार, श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर एक निजी मंदिर है और बिना उचित अनुमोदन के संचालित किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि प्रबंधकों ने सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस बीच, पुलिस इस मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।इस बीच, पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर का एकमात्र द्वार बंद था और जिन श्रद्धालुओं को पहले दर्शन के लिए अंदर जाने दिया गया था, वे ग्रिल टूटने के कारण सीढ़ियों के नीचे इंतजार कर रहे लोगों पर गिर गए और यह भीषण हादसा हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

See also  सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में आस्था का सागर, 5100 दीपों से सजा छठा स्थापना दिवस

 

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed