धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में उमड़ा पूरा बॉलीवुड

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली:बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और हिंदी सिनेमा के हीमैन धर्मेंद्र के निधन से पूरा फिल्म जगत शोक में डूबा हुआ है. सोमवार, 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके जाने से फैन्स, परिवार और इंडस्ट्री में गहरी उदासी है. आज मुंबई के एक होटल में उनकी प्रेयर मीट रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे श्रद्धांजलि देने पहुंचे. शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक हुई इस प्रार्थना सभा में सलमान खान, ऐश्वर्या राय, रेखा, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आदित्य रॉय कपूर जैसे बड़े सेलेब्रिटी नजर आए. सभी ने चुपचाप पहुंचकर धर्मेंद्र को याद किया और उनके परिवार से मुलाकात की. प्रेयर मीट में जाते हुए सितारों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें सितारे भावुक और शांत दिखाई दे रहे हैं. वहीं सुनीता आहूजा भी हेमा मालिनी से व्यक्तिगत रूप से मिलने उनके घर पहुंचीं और उन्हें सांत्वना दी.धर्मेंद्र को कुछ दिन पहले सांस लेने में दिक्कत की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 12 नवंबर को उन्हें घर लाया गया, लेकिन तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई और वह इस बार जिंदगी की जंग हार गए. उनके निधन वाले दिन ही उनका अंतिम संस्कार भी किया गया, जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, सलीम खान, गौरी खान समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं.एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने उनकी प्रार्थना सभा में पहुंचीं। उनके चेहरे पर दुख की लकीरें साफ नजर आ रही थीं। अमीषा भी धर्मंद्र के बेहद करीब थीं। उन्होंने सनी देओल संग ‘गदर’ और ‘गदर 2’ में काम किया, तो धर्मेंद्र उन्हें प्यार से ‘मेरी सकीना’ कहकर बुलाते थे। अमीषा ने बताया था कि जब वह धर्मेंद्र से आमिर खान के बेटे जुनैद के रिसेप्शन में मिली थीं, तो ‘ही मैन’ ने उनके साथ एक फिल्म करने का जिक्र किया था, पर वह सपना अधूरा ही रह गया। धर्मेंद्र जब अस्पताल में भर्ती थे, तो भी अमीषा उन्हें देखने पहुंची थीं।धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में ‘गदर 2’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने ‘गदर’ और ‘गदर 2’ में सनी देओल के बेटे जीते का रोल प्ले किया था और उनके परिवार के बेहद करीबी रहे हैं। साथ में ‘गदर 2’ की एक्ट्रेस सिमरत कौर रंधावा भी थीं। उन्होंने ‘गदर 2’ में सनी देओल की बहू का रोल प्ले किया था।
सलमान खान के भाई सोहेल खान की कार को अभी अभी होटल ताज लैंड्स एंड में तेजी से जाते हुए देखा गया है। उनके अलावा धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में एक्‍टर रजत बेदी और एक्‍ट्रेस निमरत कौर भी पहुंचे हैं। रजत, हाल ही आर्यन खान की सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में दिखे थे, जबकि निमरत, इन दिनों ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ में नजर आ रही हैं।
धर्मेंद्र का जाना हिंदी सिनेमा के लिए एक युग का अंत माना जा रहा है. उनकी प्रेयर मीट में उमड़ी भीड़ और सितारों की मौजूदगी ने साबित कर दिया कि धरम पाजी सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि हर दिल में बसने वाले एक सच्चे लेजेंड थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed