इंजीनियर युवराज का आखिरी वीडियो आया सामने,


नोएडा:सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं. इस नए फुटेज में युवराज दूर से मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर मदद मांगते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में साफ दिखता है कि वह जंगलनुमा इलाके में फंसे हुए थे और अपनी लोकेशन बताने के लिए लगातार फोन की लाइट हवा में घुमा रहे थे.वीडियो का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा वह है जिसमें बचाव दल के कर्मचारी पास ही सीढ़ी पर बैठे दिखते हैं, लेकिन वे सही रास्ता खोजने में उलझे हुए नजर आते हैं. सीढ़ी पर बैठे होने की वजह से ऐसा लगता है कि उन्हें युवराज की सटीक दिशा को लेकर कन्फ्यूजन था और वे मौके पर क्या करना चाहिए, इस पर माथापच्ची करते दिख रहे थे. इस वजह से रेस्क्यू में देर कैसे हुई, यह बड़ा सवाल बनकर सामने आ रहा है.नोएडा में युवराज मेहता की डूबकर मौत के मामले में पुलिस की ओर से दूसरी FIR दर्ज की गई है। इस FIR में लोटस ग्रीन कंस्ट्रक्शन और विजटाउन कंपनी के शेयर होल्डर्स को आरोपी बनाया गया है। पुलिस द्वारा मामले में पांच शेयर होल्डर्स को नामजद किया गया है।




