जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एनकाउंटर


जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकवाद के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू हो गया है। बिलावर क्षेत्र के घने जंगलों में स्थित कमाध नाला इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जोरदार मुठभेड़ चल रही है। यह 2026 का पहला बड़ा एनकाउंटर है, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के घिरे होने की सूचना है।स्थानीय लोगों ने शाम करीब चार बजे कमाध नाला में एक आतंकवादी को देखा था, जो सुबह धन्नू पैरोल क्षेत्र में नजर आए उस आतंकी से मिलता-जुलता था। इस सूचना पर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया और पूरे इलाके को घेर लिया। छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।सैन्य अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ आज शाम बिलावर के कहोग गांव में शुरू हुई, जब दो-तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया।

शाम करीब 4 बजे बिलावर पुलिस थाना क्षेत्र के कमाध नाले में स्थानीय लोगों ने एक आतंकवादी को देखा। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों को मार गिराने के लिए गांव में अतिरिक्त बल भेजा गया है।वहीं, इससे पहले उधमपुर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया था। मुठभेड़ के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस विशेष अभियान दल (एसओजी) के एक जवान बलिदान हो गए थे।बलिदानी अमजद पठान जिला पुंछ में मेंढर का रहने वाला था। आईजीपी जम्मू ने बताया था कि जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।



