वार्ड 35 में चुनावी हलचल तेज, सुरेंद्र सिंह बोले—“बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित होगा इलाका”


जमशेदपुर : मानगो नगर निगम परिषद के वार्ड संख्या 35 में पार्षद पद के उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वे लगातार घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद कर रहे हैं और अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं।

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वे वार्ड के समग्र विकास की स्पष्ट योजना बनाकर उसे जमीन पर उतारेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 35 को बुनियादी सुविधाओं से पूरी तरह सुसज्जित करना उनका संकल्प है। युवाओं के लिए खेल मैदान, महिलाओं के लिए सामुदायिक सुविधाएं और बुजुर्गों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे।
जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों ने उनके प्रयासों की सराहना की। कई लोगों ने उम्मीद जताई कि चुने जाने पर विकास कार्यों में तेजी आएगी और वार्ड की समस्याओं का समाधान होगा।



