महाराष्ट्र निकाय चुनाव के बीच एकनाथ शिंदे के नेता ने BJP पर लगाया गंभीर आरोप

0
Advertisements
Advertisements

महाराष्ट्र: कोंकण क्षेत्र में राजनीतिक तापमान एक बार फिर बढ़ गया है. शिवसेना के विधायक निलेश राणे एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आए हैं. मालवण में होने वाले चुनाव से ठीक एक दिन पहले उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर वोटरों को प्रभावित करने के लिए पैसे बांटने का गंभीर आरोप लगाया है. इस घटना ने पूरे राजनीतिक माहौल में हलचल बढ़ा दी है.निलेश राणे ने दावा किया कि मालवण में आधी रात को दो संदिग्ध गाड़ियों की गतिविधियों की जानकारी उन्हें मिली, जिनमें नकद राशि लेकर इधर-उधर घूमने की बात सामने आई. इनमें से पहली गाड़ी MH 07 AS 6960 नंबर की थी, जो देवगड के एक बीजेपी कार्यकर्ता की बताई जा रही है. राणे के अनुसार, इस गाड़ी में बीजेपी देवगड तालुकाध्यक्ष महेश विश्राम नारकर और कृष्णकांत आडिवरेकर मौजूद थे.शिवसेना के विधायक निलेश राणे का दावा है कि दोनों को बड़ी मात्रा में नकदी के साथ पकड़ा गया. राणे ने कहा कि गाड़ी में भरी नकदी किसके लिए जा रही थी और कहां बांटी जानी थी, यह एक बड़ा सवाल है. उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस के सामने सीधे पूछा कि इतनी बड़ी रकम किस उद्देश्य से रात में चुनाव क्षेत्र में घूम रही थी.राणे ने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव से पहले मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ है और पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. राणे ने सवाल उठाया कि जब आचार संहिता लागू है, तब इतनी बड़ी मात्रा में नकदी का शहर में घूमना क्या संकेत देता है.घटना के बाद मालवण में राजनीतिक गर्मी और बढ़ गई है. समर्थकों के बीच चर्चा है कि यह मामला चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकता है. राणे ने इस घटना को बीजेपी की हार का डर बताते हुए कहा कि विपक्ष को अपनी जमीन खिसकती दिख रही है, इसलिए ऐसे हथकंडों का इस्तेमाल किया जा रहा है.
उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि जांच पारदर्शी तरीके से की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो, चाहे वे किसी भी पार्टी या पद से जुड़े हों. राणे ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों पर तुरंत और निष्पक्ष कार्रवाई आवश्यक है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed