विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज, पूरी प्रक्रिया को 100 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य, 11 को विशेष बैठक

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू होनेवाली है. इस पूरी प्रक्रिया को 100 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य भी रखा गया है. इसको लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 11 मार्च को एक अहम बैठक आयोजित की गई है. जिसमें आगे की रणनीति और कार्ययोजना तय की जाएगी. बताया जाता है कि SIR के तहत मतदाता सूची का गहन सत्यापन किया जाएगा, ताकि अपात्र नाम हटाए जा सकें और योग्य मतदाताओं के नाम जोड़े जा सकें. आयोग के अनुसार अब तक देशभर में 1.94 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन पूरा किया जा चुका है, जो इस अभियान की प्रगति को दर्शाता है. झारखंड में इस अभियान के शुरू होने से मतदाता सूची और अधिक पारदर्शी व सटीक बनेगी. प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समयसीमा में सत्यापन कार्य पूरा करें और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखें. निर्वाचन आयोग का मानना है कि SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगामी चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ेगा और चुनाव प्रक्रिया अधिक विश्वसनीय बनेगी. राज्य में इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं और सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  श्रीनाथ विश्वविद्यालय में रंगोत्सव 2026 का आयोजन, रंग गुलाल से कैंपस हुआ रंगीन

Thanks for your Feedback!

You may have missed