जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी के वाणिज्य विभाग द्वारा छात्राओं को रूसी मोदी ऑफ एक्सीलेंस का शैक्षणिक भ्रमण

0
Advertisements
Advertisements

Jamshedpur: दिनांक 27 फरवरी 2026 को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, बिष्टुपुर परिसर के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग के एम.कॉम सेमेस्टर–4 की छात्राओं को Rusi Modi Centre of Excellence में औद्योगिक संप्रेषण (Industrial Communication) कार्यक्रम हेतु शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम का मुख्य विषय “औद्योगिक संप्रेषण” था, जिसमें उद्योगों में प्रभावी संचार, कॉर्पोरेट संस्कृति, संगठनात्मक व्यवहार एवं औद्योगिक विकास में संचार की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।

यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो० डॉ अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर को सफल बनाने में विभागाध्यक्ष डॉ कामिनी कुमारी का विशेष योगदान रहा, जिनके प्रयासों से एम.कॉम की छात्राओं को यह महत्वपूर्ण शैक्षणिक अनुभव प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री स्वरूप सेनगुप्ता थे, जिन्होंने औद्योगिक संप्रेषण के व्यावहारिक पक्षों तथा टाटा ग्रुप की कार्यसंस्कृति और संचार प्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्री नितीश राज ने पूरे कार्यक्रम के दौरान सतत सहयोग प्रदान किया। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख का भी कार्यक्रम की सफल व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को टाटा स्टीलकी विकास यात्रा तथा जमशेदपुर के औद्योगिक इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रस्तुत की गईं। छात्राओं को औद्योगिक विकास, कॉर्पोरेट मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की व्यापक जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त, छात्राओं को एक कला प्रदर्शनी (Art Exhibition) भी दिखाई गई, जिसमें विभिन्न ललित कलाओं का प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों को औद्योगिक ज्ञान के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सृजनात्मक दृष्टिकोण से भी समृद्ध किया।

इस कार्यक्रम का समन् डॉ ग्लोरिया पुर्त्ति एव डॉ छगनलाल अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एम.कॉम सेमेस्टर–4 की छात्राओं के साथ जयंती प्रधान एवं अंशु वर्मा भी उपस्थित रहीं।

See also  श्रीनाथ विश्वविद्यालय में “सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी” पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

यह औद्योगिक संप्रेषण कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ ।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed