बंगाल से दिल्ली तक ईडी की कार्रवाई, रेत और कोयला तस्करी मामले में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी


बंगाल : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल और दिल्ली में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई अवैध रेत और कोयला तस्करी के मामलों की जांच के सिलसिले में की गई। सुबह करीब 6:30 बजे से दिल्ली, कोलकाता, आसनसोल, दुर्गापुर और पश्चिम बर्धमान जिले के कई इलाकों में तलाशी शुरू हुई। छापेमारी के दौरान केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवान भी मौजूद थे।जगहों पर छापेमारी की गई, उनमें बुदबुद थाना के नए नियुक्त प्रभारी (ओसी) मनोरंजन मंडल का घर भी शामिल है। वह अभी औपचारिक रूप से पदभार नहीं संभाल पाए थे। इससे पहले, वह बराबनी थाना में तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों में निलंबित किए गए थे और बाद में आसनसोल पुलिस स्पेशल ब्रांच से जुड़े थे। हाल ही में उनकी बहाली हुई थी, लेकिन ईडी की इस कार्रवाई के बाद उनकी नियुक्ति फिर सवालों में आ गई है।इसके साथ ही ईडी ने इलाके के कई रेत और कोयला कारोबारियों के घर और दफ्तरों पर भी छापे मारे। दुर्गापुर के सेपको इलाके में रेत कारोबारी प्रबीर दत्ता (केके मिनरल्स के मालिक) और उनके भाई अमित दत्ता के घरों पर तलाशी ली गई।इसके अलावा पानागढ़ में रेत कारोबारी शेख हाशिम मिर्जा बेग, अंडुल के भक्तारनगर में शेख किरण मंडल, और पांडाबेश्वर में कोयला कारोबारी शेख मइजुल के ठिकानों पर भी छापे पड़े। कोलकाता और दिल्ली में भी कई स्थानों पर तलाशी जारी रही।




