झारखंड और बंगाल में 40 से अधिक ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, भारी मात्रा में कैश-जेवरात बरामद की सूचना

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : ईडी ने शुक्रवार की सुबह से ही झारखंड और बंगाल में 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. यह छापेमारी कोयला नेटवर्क से जुड़ी है जिसमेंभारी मात्रा में कैश और जेवरात बरामद होने की सूचना प्राप्त हो रही है. बता दें कि एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने झारखंड और पश्चिम बंगाल राज्यों में 40 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है. यह कार्रवाई अवैध कोयला खनन, चोरी और तस्करी के जरिए सरकारी राजस्व को पहुंचाए गए भारी वित्तीय नुकसान से संबंधित है. इस छापेमारी के दौरान पश्चिम बंगाल स्थित एक ठिकाने से ईडी ने भारी मात्रा में कैश और जेवरात बरामद किए गए हैं. ईडी के रांची जोन और कोलकाता जोन ऑफिस ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर यह संयुक्त ऑपरेशन आज सुबह से शुरू किया गया है. जिन 40 से अधिक ठिकानों पर छापे मारे गए हैं, उनमें संदिग्धों से जुड़े निजी आवास, दफ्तर और अन्य व्यावसायिक स्थान शामिल हैं. केवल झारखंड में 18 महत्वपूर्ण स्थानों पर तलाशी अभियान और छापेमारी चल रही है. ये छापे राज्य में कोयला चोरी और तस्करी के कई बड़े और गंभीर मामलों से जुड़े हैं. जिनके ठिकानों पर छापेमारी हो रही है, उनमें अनिल गोयल, संजय उद्योग, एलबी सिंह, अमर मंडल, नरेंद्र खरका समेत अन्य लोग शामिल हैं. वहीं पश्चिम बंगाल में 24 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है जिसमें भारी मात्रा में कैश और गहने बरामद हुए हैं. ईडी ने कोलकाता जोनल ऑफिस में 24 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. ये ठिकाने अवैध कोयला माइनिंग, गैर-कानूनी ट्रांसपोर्टेशन और कोयले के अवैध स्टोरेज के मामलों से संबंधित हैं. पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता में ईडी की छापेमारी हो रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed