जादूगोड़ा में नशे में कार चालक ने होटल में मारी टक्कर, डेढ़ लाख की संपत्ति क्षतिग्रस्त

0
Advertisements
Advertisements

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के टाटा मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। मुर्गाघुटू चौक (नरवा पहाड़) के पास शराब के नशे में कार चला रहे चालक ने एक होटल का शटर तोड़ते हुए वाहन को सीधे दुकान के अंदर घुसा दिया। इस घटना में होटल को भारी नुकसान पहुंचा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। कार के एयर बैग खुल जाने से चालक गोपाल बेसरा की जान बच गई। वहीं, दुर्गा चरण बेसरा सहित कार में सवार कुल तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों में से एक को इलाज के लिए जमशेदपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही जादूगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की मदद में जुट गई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दुकान मालिक सतीश दास ने बताया कि तेज रफ्तार कार संख्या जेएच-05 डीएम/5145 अचानक उनकी दुकान में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि होटल का शटर और दीवार टूट गई। हादसे में डीप फ्रीजर, अलमारी सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाना सामने आ रही है। मामले की जांच जारी है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed