ड्रोन से टकराया मधुमक्खियों का छत्ता, हमले के बाद भी केंद्रीय मंत्री ने जारी रखी पदयात्रा

0
Advertisements
Advertisements

तेलंगाना : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार की पदयात्रा के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। बताया गया कि पदयात्रा के दृश्य रिकॉर्ड करने के लिए उड़ाया गया एक ड्रोन रास्ते के किनारे पेड़ पर बने मधुमक्खियों के छत्ते से टकरा गया, जिसके बाद हजारों मधुमक्खियां बाहर निकल आईं और यात्रा में शामिल लोगों पर टूट पड़ीं। इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई और कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना रामडुगु मंडल के कोनरावुपेट इलाके के पास हुई। मधुमक्खियों के डंक से घायल कार्यकर्ताओं को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया और मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने केंद्रीय मंत्री का भी एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस हमले के कारण पदयात्रा कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी, लेकिन थोड़ी देर बाद बंडी संजय ने फिर से यात्रा शुरू कर दी।यह पदयात्रा ‘अंजन्ना आशीर्वाद पदयात्रा’ के तहत कराई जा रही है, जो करीमनगर के महाशक्ति मंदिर से शुरू होकर कोंडागट्टू अंजनैया स्वामी मंदिर तक लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

Advertisements
See also  अमेरिका परमाणु हथियार छोड़ने पर बातचीत को तैयार नहीं, ईरान ने दी जानकारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed