आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ASIA में DPIIT–NUSRL रांची टीम का दौरा, ट्रेडमार्क जागरूकता पर महत्वपूर्ण चर्चा


Saraikela : आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (ASIA) में DPIIT-IPR चेयर, NUSRL रांची की अनुसंधान टीम ने अपने राज्य-स्तरीय अध्ययन “झारखंड में ट्रेडमार्क की व्यावसायिक उपयोगिता” के तहत औद्योगिक प्रतिनिधियों से महत्वपूर्ण वार्ता की. यह अध्ययन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के DPIIT के सहयोग से किया जा रहा है. बैठक में ASIA के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे. जिनमें इंदर अग्रवाल, अध्यक्ष, प्रवीण गुटगुटिया, महासचिव, सुधीर सिंह, उपाध्यक्ष, देवांग गांधी, उपाध्यक्ष, अशोक गुप्ता, सचिव, दिव्यांशु सिन्हा सचिव,
मनोज गुटगुटिया, समिति सदस्य, कौशल सिंघल समिति सदस्य मौजूद रहे. वहीं अनुसंधान टीम में परमेश्वर कुमार महतो (ट्रेडमार्क अटॉर्नी, झारखंड हाईकोर्ट), दिपेंदु दास (ट्रेडमार्क अटॉर्नी, दिल्ली हाईकोर्ट) ने ASIA सदस्यों से ट्रेडमार्क जागरूकता, पंजीकरण में आने वाली बाधाएँ, ब्रांडिंग की जरूरत और MSMEs की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की. ASIA के पदाधिकारियों ने झारखंड के MSME सेक्टर में ट्रेडमार्क जागरूकता की कमी, प्रक्रियागत देरी और नीति सुधारों की आवश्यकता पर अपने व्यावहारिक सुझाव साझा किए. अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने ASIA की ओर से IP जागरूकता और ब्रांडिंग को बढ़ावा देने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया.




