जुगसलाई पुलिस की दोहरी कार्रवाई, बच्चों को पीटने वाला ट्यूशन टीचर और शोषण का आरोपी गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। पहला मामला ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक द्वारा भाई-बहन की पिटाई का है। जानकारी के अनुसार 11 मार्च को फाइनल परीक्षा का परिणाम आने के बाद कम अंक मिलने पर ट्यूशन टीचर प्रभात कुमार भगत ने दोनों बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद बच्चों के पिता मो. मुख्तार ने जुगसलाई थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी शिक्षक अपने गांव आसनबनी चला गया था। शनिवार को जब वह वापस जुगसलाई लौटा तो पुलिस को उसके आने की सूचना मिल गई। इसके बाद टीम बनाकर कार्रवाई की गई और जुगसलाई थाना के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दूसरे मामले में जुगसलाई पुलिस ने एक युवक को विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कदमा निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने प्रेम संबंध बनाकर शादी का वादा किया और बाद में मुकर गया। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया।

Advertisements
See also  डिप्टी मेयर चुनाव से पहले 12 पार्षद मांदरमणि रिसॉर्ट में, एक महिला पार्षद के हंगामे की चर्चा

Thanks for your Feedback!

You may have missed