टीचर की डांट से बच्ची ने बिल्डिंग से लगाई छलांग?

0
Advertisements
Advertisements

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज एक नामी स्कूल में पांचवी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरने से छठी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा की मौत हो गई. छात्रा की मौत के बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल की धुलाई करा दी.घटना के बाद स्कूल के प्रिंसिपल समेत सभी जिम्मेदार लोग गायब हो गए. पुलिस- प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रिंसिपल समेत जिम्मेदार लोगों को घटना की वजह जानने को लेकर घंटों ढूंढते रहे, लेकिन उन्हें कोई नहीं मिला.वर्षीय छात्रा ने स्कूल बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि टीचर की डांट और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर बच्ची ने यह कदम उठाया.हालांकि, पुलिस जांच में फिलहाल मौत पर सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या यह आत्महत्या थी या कोई अन्य कारण था।घटना के बाद से स्कूल के प्रिंसिपल और मैनेजर फरार हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है। स्कूल प्रशासन पर आरोप है कि उन्होंने बच्ची के दर्द को नजरअंदाज किया और समय पर कार्रवाई नहीं की.परिवार और स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की है। पुलिस और शिक्षा विभाग मामले की जांच कर रहे हैं, और फरार प्रिंसिपल व मैनेजर की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
इस घटना को लेकर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दुख और नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा है की घटना की जांच जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है. जांच रिपोर्ट में किसी की लापरवाही पाई जाती है या कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने घटना को लेकर स्कूल की भूमिका पर भी अपनी नाराजगी जताई है. लेकिन सवाल यह है कि जो जिला शिक्षा अधिकारी कई घंटे तक प्रिंसिपल मैनेजर व दूसरे जिम्मेदार लोगों को तलाश करने के बाद मायूस होकर वापस लौट गए, उनसे निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

6

 

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed