धुरंधर के इस गाने ग्लोबल चार्ट पर बनाई जगह,

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने सहज अभिनय से उन्होंने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। हालांकि, उनकी एक्टिंग के साथ-साथ जिस चीज की जितनी तारीफ हो रही है, वो है फिल्म ‘धुरंधर’ का उनका एंट्री सॉन्ग ‘FA9LA’। 5 दिसंबर को इस जासूसी थ्रिलर का पहला शो सिनेमाघरों में शुरू होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ‘इस गाने’ को लेकर उत्सुक हो गए और 8 दिसंबर को फिल्म निर्माताओं ने इसका पूरा वर्जन शेयर किया। चार दिनों के भीतर ही यह गाना दुनिया भर में सनसनी बन गया।फ्लिपराची ने स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, “दुनिया का नंबर 1 वायरल ट्रैक. भारत में भी नंबर 1. FA9LA भारत में भी सबसे ज्यादा सुना जाने वाला गाना बन गया है. यह Spotify India Top 50 में भी पहले स्थान पर है”. फ्लिपराची ने कुछ दिन पहले वीडियो संदेश में भारतीय श्रोताओं का धन्यवाद करते हुए कहा, “भारत को बहुत-बहुत शुक्रिया, आपने FA9LA को नंबर 1 बनाया. आप सबको प्यार”.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

धुरंधर के इस गाने में अक्षय खन्ना ‘रहमान डकैत’ के किरदार में नजर आते हैं. एक छोटे से आयोजन में उनकी एंट्री और उस दौरान किए गए उनके डांस मूव्स ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया. काले चश्मे और स्टाइलिश सूट में उनका अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गाने के कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने मिड-डे से बातचीत में बताया कि अक्षय खन्ना का डांस पूरी तरह अचानक किया गया प्रदर्शन था. उन्होंने कहा, “पहले सिर्फ एंट्री लेकर जाकर बैठने का प्लान था. लेकिन सीन का माहौल देखकर अक्षय जी ने कहा कि वह थोड़ा डांस करेंगे. हमें भी नहीं पता था कि वह क्या करने वाले हैं. वह आए और बस तुरंत डांस करना शुरू कर दिया”.रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज हुई. रिलीज के बाद से ही फिल्म का गाना FA9LA लगातार चर्चा में बना हुआ है और अब यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रिकॉर्ड बना रहा है.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed