धर्मेंद्र सोनकर ने हजारों समर्थकों संग प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का किया जोरदार स्वागत

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:-  भाजपा के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आज जमशेदपुर में जन जागरण अभियान के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर का प्रथम आगमन हुआ। इस दौरान उनके साथ में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा, मधु कोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, राजीव रंजन,केशव कमलेश महतो, ज्योति मथारू, सुमित शर्मा, शमशेर आलम एवं तमाम नेतागण थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रदेश अध्यक्ष  राजेश और उनकी टीम का कांग्रेस ओबीसी के कोल्हान प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर के द्वारा जोरदार अभिनंदन माल्यार्पण कर, सोल, अंग वस्त्र, ढोल नगाड़ा पटाखा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। सुबह से ही धर्मेंद्र सोनकर अपने समथकों के साथ बिष्टूपुर जी टाउन मैदान में एकत्र होने लगे थे और ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस के रूप में आदित्यपुर खरकाई पुल पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और उनकी टीम का फूल और मालाओं के साथ हजारों की संख्या में स्वागत किया। स्वागत करने के बाद धर्मेंद्र सोनकर अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित जन जागरण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ जुलुस में शामिल हुए।
श्री धर्मेंद्र ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष का कोल्हान का पहला दौरा है, लिहाजा इससे कार्यकर्ताओं में एक जोश भर गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कोल्हान में कांग्रेस से आमजनों को जोड़ना है एवं कांग्रेस को और मजबूत बनाना है।

Advertisements

You may have missed