धनबाद का कुख्यात अपराधी फहीम खान की तबीयत बिगड़ी, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

0
Advertisements
Advertisements

JAMSHEDPUR :- धनबाद का चर्चित अपराधी और आजीवन कारावास की सजा काट रहा फहीम खान शुक्रवार को अचानक बीमार पड़ गया। हालत गंभीर होने पर उसे घाघीडीह केंद्रीय कारा से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सूत्रों के मुताबिक, 27 अगस्त को भी फहीम की तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उसे रांची के रिम्स अस्पताल ले जाया गया था। इलाज के बाद उसी दिन उसे वापस जेल भेज दिया गया था। हालांकि शुक्रवार सुबह स्थिति फिर खराब होने पर जेल प्रशासन ने बिना देर किए उसे एमजीएम शिफ्ट कर दिया। वर्तमान में डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है।

फहीम खान लंबे समय से कई बीमारियों से जूझ रहा है। बताया जाता है कि उसे उच्च रक्तचाप, डायबिटीज़ और पेट की समस्याएं हैं, जिनके कारण अक्सर उसे जेल से बाहर इलाज के लिए ले जाना पड़ता है। सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल के कैदी वार्ड के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि फहीम खान को दो साल तक धनबाद जेल में रखा गया था। इसके बाद 2013 में उसे घाघीडीह जेल शिफ्ट कर दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड में उसका नाम कई संगीन आपराधिक मामलों में दर्ज है और उसे धनबाद का सबसे कुख्यात अपराधी माना जाता है।

जेल प्रशासन का कहना है कि कैदियों की सेहत को लेकर पूरी सतर्कता बरती जाती है। वहीं डॉक्टरों की राय है कि फिलहाल फहीम खान को कुछ दिन एमजीएम अस्पताल में विशेष निगरानी में रखा जाएगा।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed