राह बाबा के प्राण प्रतिष्ठा पूजन के उपरांत भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

0
Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज(रोहतास) । स्थानीय प्रखंड के ग्राम पंचायत निज ग्राम घोसियां खुर्द में राह बाबा के मंदिर निर्माण प्राण प्रतिष्ठा के साथ यज्ञीय प्रक्रिया समाप्त हुई । इस अवसर पर पूजा समिति अध्यक्ष हरख पासवान, सिपत पासवान ,राह बाबा के शिष्य बुधु भगत मुख्य यजमान बाबू धन पासवान , धर्मपत्नी रंजीता पासवान , संयोजक नवीन चंद्र साह , मुखिया विनय प्रकाश चौधरी , प्राचार्य अमरेंद्र नारायण सिंह , मंजू , चंदन , नेम धारी , कुमुद , प्रमोद चौधरी , राजेश गुप्ता , देव शरण मिश्रा , राकेश शर्मा , मुन्ना पासवान , मनोज साह , कन्हैया शर्मा उद्घोषक एवं हजारों-हजार की संख्या में बाबा के भक्त श्रद्धा पूर्वक पूजा कार्यक्रम में भाग लिए । संयोजक नवीन चंद्र साह ने बताया कि पारंपरिक लोकगीतों से राह बाबा को रिझाया गया , तत्पश्चात उनका विवाह हुआ अपने रिद्धि -सिद्धि से अनेक करिश्मा दिखाएं । जिसमें तलवार की धार पर चढ़ना , बांस पर ऊपर चढ़ना , अग्नि कुंड में चलना । जिसके चलते लोक आस्था उनके प्रति जाग उठी और कई सदियों के बाद भी पारंपरिक श्रद्धा बनी हुई है । यज्ञ में श्रद्धालुओं की उपस्थिति सनातन धर्म शाश्वत धर्म है जो परिलक्षित कर रहा था । श्री साह ने कहा कि सोमवार की रात्रि में धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  क्या नीतीश कुमार छोड़ देंगे बिहार की कुर्सी? राज्यसभा जाने की चर्चा से BJP के पहले मुख्यमंत्री की अटकलें तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed