‘देवों के देव महादेव’ फेम, सोनारिका भदौरिया ने बेटी को दिया जन्म,

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई : एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया, जो पॉपुलर टेलीविजन शो ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती का रोल निभाने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी के एक नए और खूबसूरत चैप्टर मदरहुड में कदम रखा है। सोनारिका और उनके पति विकास पाराशर ने 5 दिसंबर, 2025 को अपनी पहली बेटी का भव्य स्वागत किया। सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी देते हुए एक प्यारा सा पोस्ट भी शेयर किया। सोनारिका ने अपनी और अपने पति की एक मोनोक्रोम फोटो पोस्ट की, जिसमें वे अपने न्यूबोर्न बेबी के पैर पकड़े हुए हैं।अभिनेत्री आरती सिंह ने लिखा, “मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं. बधाई हो.” अशनूर कौर ने लिखा, “बधाई हो.” लता सबरवाल ने भी “बधाई हो” कमेंट किया. गौरतलब है कि सोनारिका की बेटी का जन्म 5 दिसंबर को हुआ था, लेकिन इसकी जानकारी उन्होंने अब दी है. हालांकि, उन्होंने अभी तक बेटी के नाम की घोषणा नहीं की है.सोनारिका भदौरिया ने 2024 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास पाराशर से शादी की थी. दोनों की पहली मुलाकात जिम में हुई थी और 7 साल के रिलेशनशिप के बाद उन्होंने शादी की. अभिनेत्री ने 2011 में धारावाहिक ‘तुम देना साथ मेरा’ से टीवी सीरियल की शुरुआत की थी. इसके बाद वे ‘पृथ्वी वल्लभ’ और ‘दास्तान-ए-मोहब्बत सलीम अनारकली’ जैसे शो में नजर आईं. उन्होंने साउथ सिनेमा में भी काम कर पहचान बनाई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed