उत्तराखंड में लागू होगी देवभूमि परिवार योजना,

0
Advertisements
Advertisements

उत्तराखंड: उत्तराखंड में देवभूमि परिवार योजना लागू होगी। देवभूमि परिवार योजना के तहत उत्तराखंड में रह रहे परिवारों की आईडी बनेगी। प्रदेश कैबिनेट की हुई बैठक में आज यह फैसला लिया गया। इसके अलावा 12 प्रस्तावों पर मुहर लगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम कर्मचारियों के नियमितीकरण और वेतन के मामले में मंत्रिमंडल की उप समिति गठित होगी, जो दो महीने के भीतर देगी अपनी रिपोट सौंपेगी.निर्णय लिया गया कि उपनल के माध्यम से अब विदेशों में भी नौकरी मिलेगी। वहीं आपदा में मृतक आश्रितों को चार लाख के स्थान पर पांच लाख मिलेंगे। वही पक्का मकान ध्वस्त होने पर पांच लाख दिए जाएंगे।कैबिनेट ने उत्तराखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। मंत्रिमंडल ने कहा कि उनके प्रेरणादायी नेतृत्व से राज्य विकास, लोक कल्याण और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ रहा है।उत्तराखंड सरकार के इन फैसलों से राज्य में प्रशासनिक सुधार, पारदर्शिता और जनकल्याण को नई दिशा मिलेगी। देवभूमि परिवार योजना से हर परिवार को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंच सकेगा, वहीं कर्मचारियों और युवाओं के लिए भी नई संभावनाएं खुलेंगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, तैयारी अब घर बैठे संभव

Thanks for your Feedback!

You may have missed