उपायुक्त अरवा राजकमल , ITDA निदेशक, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी स्थापना दिवस की बधाई.

Advertisements
Advertisements

सरायकेला खरसावां:- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर आज जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त  अरवा राजकमल आईटीडीए निदेशक  संदीप कुमार दोराइबुरु, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री राम कृष्ण कुमार एवं अन्य पदाधिकारीगण ने समाहरणालय भवन स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मौक़े पर उपरोक्त के अलावा सी ओ सरायकेला, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सभी प्रोविजनल पदाधिकारी, रेड क्रॉस सचिव देवाधिदेव चटर्जी, SMPO नंदन उपाध्याय एवं अन्य उपस्थित रहें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस अवसर पर उपायुक्त  अरवा राजकमल ने जिलेवासियों को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उपायुक्त ने कहा भगवान बिरसा मुंडा की आत्मसमर्पण से गरीब शोषित और यंहा के लोगो के लिए जिस तरह त्याग और बलिदान किया है उसे आज के युवा पीढ़ी को अपने जीवन में इंसप्रेसन मानते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है। साथ हि पब्लिक सेवा में कार्य करने वाले चाहे वह सरकारी या गैर सरकारी तथा किसी भी माध्यम से कार्य करने वाले प्राधिकारी या कर्मी हैं उन्हें प्रेरणा लेते हुए अपने कर्तव्यों का शत प्रतिशत निर्वाहन करनी चाहिए।

उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस राज्य को आगे ले जाने तथा खुशहाल बनाने में हम सभी का साझा प्रयास जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिले के सर्वांगीण विकास को लेकर जिला प्रशासन दृढसंकल्पित है तथा समाज के सभी वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए 16 नवम्बर से पंचायत स्तर पर ‘आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिलेवासियों से अपील है कि उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जाने तथा उनका लाभ लें।

See also  साकची में होली के दिन 17 वर्षीय छात्र पर चाकू से हमला, इलाके में मची दहशत

ज्ञात हो कि उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के अनुमंडल समेत सभी प्रखंड, अंचल कार्यालयों एवं मुख्य चौक चौराहों पर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा/तैलीय चित्र पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी गण के द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया।

Advertisements

You may have missed