दिल्ली पुलिस ने तेज की यूट्यूबर सलमान की तलाश,

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट इलाके में हुए पथराव की घटना में यूट्यूबर सलमान की तलाश तेज कर दी है। सलमान पर सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने और लोगों को भड़काने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि सलमान ने भड़काऊ वीडियो बनाकर इलाके में अफवाह फैलाई, जिससे भीड़ जमा हो गई और हिंसा भड़क उठी। जांच में सामने आया है कि सलमान मौके पर मौजूद था और लगातार वीडियो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप्स में भेज रहा था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सलमान ने वीडियो में दावा किया था कि ‘हमारी दरगाह को तोड़ दिया गया है’।अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, बॉडी कैमरा फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर 30 लोगों की पहचान की है. उन्होंने बताया कि पत्थरबाजी की घटना में शामिल 30 लोगों की पहचान करने के बाद उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है. दिल्ली पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.गौरतलब है कि बुधवार सुबह दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम पर पत्थरबाजी की गई थी. कथित तौर पर कुछ स्थानीय युवकों ने अफवाह फैलाई कि एक मस्जिद को गिराया जा रहा है, जिससे वहां भीड़ जमा हो गई. मौके पर तैनात पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए बल प्रयोग किया. हालांकि, पत्थरबाजी की घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed