गोवा घूमने गया था दिल्ली का परिवार, बस पत्नी जिंदा बची


दिल्ली: दिल्ली के जोशी परिवार के पांच सदस्य शुक्रवार छुट्टियां मनाने गोवा पहुंचे थे. उन्होंने 9 दिसंबर तक का पैकेज लिया था. परिवार के पांच लोगों में विनोद कुमार (43 वर्ष), उनकी पत्नी भावना जोशी, भाभी कमला जोशी ( 42 वर्ष), साली अनीता जोशी (41 वर्ष) और सरोज जोशी (39 वर्ष) उस दिन नाइट दीपक ने बताया कि रविवार सुबह गोवा पुलिस का फोन आया. यह फोन, खुशियों की खबर नहीं, बल्कि मौत की सूचना लेकर आया था. सूचना मिलते ही, नवीन जोशी (मृतक कमला जोशी के पति) अपने परिवार के साथ तुरंत फ्लाइट से गोवा के लिए निकले. रात को गोवा के अस्पताल में शवों की पहचान की गई. विनोद का फाइनेंस का काम था और पत्नी भावना के साथ वैशाली में रहते थे. जबकि उनकी सालियां सरोज और अनीता रोहिणी में. मृतकों की पहचान भी हो गई. इनमें सबसे ज्यादा कर्मचारी उत्तराखंड, झारखंड, असम, नेपाल और उत्तर प्रदेश से थे. झारखंड के मोहित, प्रदीप महतो और बिनोद महतो शामिल थे, जबकि असम से राहुल तांती, मनोजित माल और दिगंबर पतिर थे. उत्तराखंड के सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, सुमित नेगी और मनीष सिंह की मौत हुई.

वहीं नेपाल के चुर्ना बहादुर पुन, विवेक कटवाल, सबिन और सुदीप थे. उत्तर प्रदेश के सुनील कुमार और रोहन सिंह थे. पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से सुभाष छेत्री, महाराष्ट्र के डोमिनिक और मनोज जोरा, कर्नाटक के इशाक की भी मौत हो गई. इसके अलावा दिल्ली के पर्यटकों में सरोज जोशी, विनोद कुमार, अनीता जोशी और कमला जोशी शामिल थे.



